फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश क्षमतावान फिर भी भाजपा ने पटेल की प्रतिमा निर्माण में ली चीन की मदद : कांग्रेस

Wed, 31 Oct 2018 04:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने एक बार फिर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की प्रतिमा को लेकर सवाल उठाया है। कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा का कहना है कि जिस देश में मंगलयान और अंतरिक्ष में सेटेलाइट भेजने की क्षमता विकसित कर ली हो वहां सरकार ने चीन की मदद से सरदार पटेल की प्रतिमा तैयार कराई है। 

विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के पास अपने कोई महापुरुष नहीं है जिनकी चौथाई ऊंचाई वाली प्रतिमा बनवा पाते। सरकार पटेल कांग्रेस के थे और अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सरकार पटेल की प्रतिमा लगा रही है लेकिन उनके सिद्धांतों और विरासत पर चलने को तैयार नहीं है। 

उन्होंने कहा कि सरकार को प्रतिमा के नीचे एक पट्टिका में सरकार पटेल का वो पत्र भी लगाना चाहिए जो उन्होंने संघ के नेता गोलवरकर को लिखा था। बतौर गृह मंत्री सरकार पटेल ने आरएसएस पर पाबंदी लगाने को कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें