फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द कश्मीर फाइल्स' पर सफाई: कांग्रेस ने कहा-  राजीव गांधी ने वीपी सिंह सरकार से कश्मीर से हिंदुओं, सिखों के पलायन को रोकने का आग्रह किया था

Tue, 22 Mar 2022 01:28 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में 1990 के दशक में कश्मीर से अल्पसंख्यकों के पलायन पर सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने की मांग करते हुए कहा कि तत्कालीन विपक्ष के नेता राजीव गांधी ने तत्कालीन वीपी सिंह सरकार से हस्तक्षेप करने और कश्मीरी पंडितों और सिखों पर किए जा रहे "अत्याचारों" को रोकने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 1990 के दशक में विपक्ष के नेता राजीव गांधी ने कश्मीर से पंडितों के पलायन के खिलाफ आवाज उठाई थी। अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में 1990 के दशक में कश्मीर से अल्पसंख्यकों के पलायन पर सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने की मांग करते हुए कहा कि तत्कालीन विपक्ष के नेता राजीव गांधी ने तत्कालीन वीपी सिंह सरकार से हस्तक्षेप करने और कश्मीरी पंडितों और सिखों पर किए जा रहे "अत्याचारों" को रोकने का आग्रह किया था।

विज्ञापन


हाल ही में आई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में कश्मीरी पंडितों के खिलाफ घाटी में अत्याचार को दर्शाने की पृष्ठभूमि में चौधरी ने शून्यकाल में इस विषय को उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘1990 में तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह की सरकार भाजपा के समर्थन से चल रही थी और जम्मू कश्मीर के तत्कालीन राज्यपाल जगमोहन ने वहां के पंडितों और सिखों से कहा था कि ‘हम आपको बचा नहीं सकते, बाहर चले जाइए’।’’

चौधरी ने दावा किया कि उसी समय देश में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा शुरू हुई थी जिसका प्रबंधन हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देख रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘तब विपक्ष के नेता राजीव गांधी ने पलायन के खिलाफ आवाज उठाई थी।’’
विज्ञापन


बाद में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए, भाजपा सांसद सुनील कुमार सिंह ने मांग की कि सरकार 1980 से 1990 तक कश्मीर में हिंदुओं और सिखों पर किए गए "बड़े पैमाने पर अत्याचार" की जांच शुरू करे, खासकर 1984 से 1989 के बीच की अवधि में जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, और दोषियों को दंडित किया जाए।

उन्होंने यह भी मांग की कि यह पता लगाने के लिए जांच की जाए कि किसके आदेश पर 1989 में जम्मू-कश्मीर में कुल 70 आतंकवादियों को छोड़ा गया था। उन्होंने कहा, "इन आतंकवादियों ने नरसंहार में मुख्य भूमिका निभाई... राष्ट्र जानना चाहता है।" कश्मीरी पंडितों के पलायन को लेकर बहस इस विषय पर बनी फिल्म - 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज के बाद एक बार फिर से शुरू हो गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें