फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'शर्मनाक और नैतिक रूप से निंदनीय', पीएम मोदी ने इस्राइली PM की तारीफ की तो हमलावर हुई कांग्रेस

Thu, 09 Oct 2025 04:00 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ट्रंप की वेस्ट एशिया शांति योजना का समर्थन और इस्राइली पीएम नेतन्याहू की सराहना किए जाने पर कांग्रेस भड़क गई है। जयराम रमेश ने इसे शर्मनाक और नैतिक रूप से निंदनीय बताया। उन्होंने मोदी पर फलस्तीन के भविष्य और वेस्ट बैंक में बस्तियों के विस्तार पर चुप्पी साधने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, जयराम रमेश। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वेस्ट एशिया शांति योजना के पहले चरण का समर्थन करने और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तारीफ करने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने इस बयान को शर्मनाक और नैतिक रूप से निंदनीय बताया है। मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गाजा को लेकर हुए नए समझौते का स्वागत किया और ट्रंप की सराहना की, जो हैरानी की बात नहीं है। लेकिन नेतन्याहू की बिना शर्त तारीफ करना शर्मनाक और नैतिक रूप से निंदनीय है, जिन्होंने पिछले बीस महीनों से गाजा में नरसंहार मचाया है।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने फलस्तीन के स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के भविष्य पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है, जिसे भारत ने नवंबर 1988 में ही मान्यता दे दी थी और जिसे अब 150 से अधिक देश मान्यता दे चुके हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वेस्ट बैंक में इस्राइली बस्तियों के लगातार विस्तार पर भी कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ट्रंप की योजना से गाजा में संघर्ष विराम तय: बंदियों की रिहाई से लेकर बमबारी पर रोक तक, जानें समझौते में क्या?

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को कहा था धन्यवाद
बता दें कि ये पूरा मामला चर्चा का विषय तब बना जब प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को एक पोस्ट में लिखा था कि हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर बनी सहमति का स्वागत करते हैं। यह इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की मजबूत नेतृत्व क्षमता का भी प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मिल रही मानवीय सहायता से उन्हें राहत मिलेगी और इससे स्थायी शांति की दिशा में रास्ता खुलेगा। ध्यान रहे कि यह समझौता इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध में अब तक की सबसे बड़ी प्रगति माना जा रहा है, जिसके तहत लड़ाई रोकने और कुछ बंदियों को रिहा करने पर सहमति बनी है।

ये भी पढ़ें:- SC: 'हमारे लिए अब यह बीता अध्याय है', सुप्रीम कोर्ट में वकील द्वारा जूता फेंके जाने के मामले में बोले CJI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें