फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने कहा राफेल पर जनहित याचिका 'भाजपा प्रायोजित' 

Fri, 14 Sep 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल पर कांग्रेस
विज्ञापन

कांग्रेस ने राफेल विमान सौदे के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में दायर जनहित याचिका को शुक्रवार को 'भाजपा प्रायोजित' करार दिया और दावा किया कि यह इस 'घोटाले' पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की मांग से ध्यान भटकाने का प्रयास है।

विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ' हम राफेल घोटाले पर भाजपा प्रायोजित जनहित याचिका को खारिज करते हैं। यह राफेल घोटाले के विभिन्न पहलुओं की जांच को दिशाहीन करने और भटकाने के मकसद से दायर की गई है।'

उन्होंने कहा, ' हम राफेल घोटाले में जेपीसी की जांच की मांग जारी रखेंगे।' पिछले दिनों उच्चतम न्यायालय में दायर जनहित याचिका में फ्रांस के साथ लड़ाकू विमान सौदे में विसंगतियों का आरोप लगाया गया है और उस पर रोक की मांग की गई है।
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस का आरोप है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने फ्रांस की कंपनी दसाल्ट से 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद का जो सौदा किया है, उसका मूल्य पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के शासनकाल में किए गये समझौते की तुलना में बहुत अधिक है जिससे सरकारी खजाने को हजारों करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पार्टी इस सौदे से ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट एक निजी भारतीय कम्पनी को भी दिए जाने पर सवाल खड़े कर रही है।
(इनपुट-भाषा)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें