नीट परीक्ष में धांधली मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को जमानत मिलने पर कांग्रेस ने एनटीए पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि जब कोई अधिकारी शामिल नहीं है, तो भ्रष्टाचार कानून के तहत कार्रवाई क्यों हुई? साथ ही कांग्रेस ने एनटीए अधिकारियों की सीबीआई से जांच की मांग की है।
कांग्रेस ने नीट परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों की जमानते के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) पर जोरदाम हमला बोला है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एनटीएम अब नेशनल करप्शन एजेंसी बन गई और इसके अधिकारियों की भूमिका की भी CBI से जांच कराई जानी चाहिए। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब सीबीआई कह रही है कि एनटीए के किसी अधिकारी की भूमिका नहीं है, तो फिर भ्रष्टाचार निरोधक कानून (भ्रष्टाचार विरोधी अधिनियम) के तहत कार्रवाई क्यों हुई?
वरुण चौधरी ने एनटीए पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा हर बार जब नीट होती है, कोई न कोई नया घोटाला सामने आता है। एनटीए की परीक्षा हो और डेटा न लीक हो, ऐसा अब संभव नहीं दिखता। उन्होंने यह भी कहा कि नीट के जरिए देश के डॉक्टर बनते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ हैं, इसलिए यह घोटाला सिर्फ परीक्षा का नहीं, देश के भविष्य का है।