फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने भारत बंद को बताया सफल, कहा- तीनों कानून किसानों के हित में नहीं

Wed, 09 Dec 2020 03:37 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस ने किसानों के आह्वान पर भारत बंद को सफल बताया है। पार्टी का कहना है कि सरकार किसानों से एमएसपी पर एक-एक दाना खरीदें और एमएसपी पर किसान का कोई खरीदे, तो हमें क्या एतराज है। तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर पार्टी का कहना है कि तीनों कानून आपस में जुडे़ हुए हैं और किसानों के हित में नहीं हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी किसानों से चोरी बंद करो। सभी देशवासी जानते हैं कि आज भारत बंद है। इसका सम्पूर्ण समर्थन करके हमारे अन्नदाता के संघर्ष को सफल बनाएं।

महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने एक वीडियो संदेश से  किसानों से अपील किया कि अगली फसल और अगली नस्ल के लिए लड़ना होगा। उस मोदी सरकार से जिसने उद्योगपतियों के हित साधने के लिए जमीर बेच कर जमीन पर हमला बोला है। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बंद को पूरी तरह सफल बताया। उन्होंने कहा कि हर संगठन ट्रांसपोर्ट, पेट्रोल, ट्रेड यूनियन आदि सबका समर्थन मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें