फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मन की बात' में इमरजेंसी की आलोचना पर भड़की कांग्रेस, बोली- पहले खुद को सही करो

Sun, 25 Jun 2017 02:55 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रोग्राम 'मन की बात' में इमरजेंसी का मुद्दा उठा कर एक बार फिर कांग्रेस की किरकिरी की। 25 जून 1975 को इमरजेंसी लगाए जाने पर पीएम मोदी ने इसका जिक्र किया। इस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि इमरजेंसी एक गलती थी, जिससे उन्होंने काफी कुछ सीखा है, लेकिन हमारी गलतियां बताने से पहले खुद को ठीक कर लेना सही होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस के नेता टी वडाक्कन ने बयान दिया और कहा कि हमें आज भी इमरजेंसी याद है, लेकिन देश में अब भी इमरजेंसी जैसे हालात हैं और इस पर पीएम मोदी से कोई सवाल क्यों नहीं करता? दरअसल, पीएम मोदी ने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा था कि वो लोकतंत्र के इतिहास का सबसे खराब दौर था। पूरा देश एक जेल में तब्दील हो गया था और हालात बद से बदतर हो गए थे।

पीएम ने ये भी कहा कि इमरजेंसी के वक्त पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी समेत कई बड़े नेताओं को सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। हालांकि, उन्होंने ये लोगों के जागरुक होने की तारीफ की और कहा कि लोकतंत्र का महत्व लोगों को समझ आ गया था।
विज्ञापन

  Emergency was mistake we accept, we learned from mistakes, but while reminding us of those mistakes, learn to correct yourself: T Vadakkan pic.twitter.com/GOWcLtCTIH — ANI (@ANI_news) June 25, 2017

  Yes, we remember the emergency. But, also ask him (PM) to remember that we are facing an undeclared emergency: Congress leader Tom Vadakkan — ANI (@ANI_news) June 25, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें