फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली-कुंबले पर CoA ने तोड़ी चुप्पी, ड्रेसिंग रूम में न झांके मीडिया

Sun, 25 Jun 2017 02:34 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
विनोद राय - फोटो : Pintrest
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासन समिति (सीओए) के अध्यक्ष और पूर्व सीएजी विनोद राय ने अनिल कुंबले के इस्तीफे के 5 दिन बाद अपनी चु्प्पी तोड़ी है। विनोद राय ने कहा अनिल कुंबले कोच की भूमिका के रूप में बेहरतरीन रहे। कुंबले की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि टीम में एकता और समानता सबसे प्रमुख चीजें हैं, जिनको सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


कुंबले के कार्यकाल में टीम ने लगातार सीरीज जीतीं, मगर उनका कार्यकाल कड़वाहटों के साथ खत्म हुआ। कुंबले ने अपने इस्तीफे में कहा कि कप्तान विराट कोहली को उनके तरीकों से आपत्ति थी। राय ने हालांकि कोहली और कुंबले के बीच मतभेद की खबरों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। उन्होंने सीओए की बैठक के बाद कहा कि यदि 2 लोगों को यदि हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे रखा जाए, तो मतभेद पैदा हो सकते हैं। कुंबले का कार्यकाल एक ही साल का था।

पूर्व कोच की तारीफ करते हुए उन्होंने कि कुंबले एक दिग्गज खिलाड़ी और परिपक्व इंसान है। मैदान पर कप्तान को ही खेलना है। उनका काम कोचिंग का था और उन्होंने इस रोल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राय ने कहा कोच-कप्तान मुद्दे पर चर्चा के लिए कुछ नहीं बचा है। अब किसी बात पर जाना ठीक नहीं। भारतीय मीडिया की अच्छी बात है यह है कि वो लोगों घरों और बेडरूम में नहीं झांकती, इसलिए आप टीम के ड्रेसिंग रूम में भी मत झांकिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें