फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घिरे 'दिग्गी राजा', छिना गोवा-कर्नाटक का प्रभार

Sat, 29 Apr 2017 09:39 PM IST
amarujala.com-Presented by- हर्षित गौतम
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को तटीय राज्य गोवा और कर्नाटक के राज्य प्रभारी के पद से हटा दिया है। पार्टी ने ए. चेल्ला कुमार को गोवा और केसी वेणुगोपाल को कर्नाटक का नया प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


पार्टी ने यह कदम गोवा में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने में मिली असफलता और कर्नाटक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उठाया है। इससे पहले गोवा में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में जीत हासिल करने के बावजूद सरकार नहीं बना पाने के लिए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की काफी आलोचना हुई थी।

18 मार्च को गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख लुइजिन्हो फलेरियो ने राज्य में सरकार बनाने में अक्षम रहने के लिए अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और गोवा स्क्रीनिंग समिति के प्रमुख केसी वेणुगोपाल को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिकर ने दिग्विजय पर कसा था तंज

- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद मनोहर परिकर ने राज्य में सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बावजूद सरकार बनाने में असफल रहने के लिए दिग्विजय सिंह का शुक्रिया अदा किया था। परिकर ने विश्वासमत जीतने के बाद दिग्विजय पर तंज कसते हुए कहा था, ‘उनकी पार्टी इसलिए हारी क्योंकि वह काम करने नहीं सिर्फ मौज-मस्ती करने के लिए यहां आते थे।’

परिकर ने विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, और सदन के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही दिग्विजय को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा था, ‘वह (दिग्विजय) गोवा में ही थे और उन्होंने कुछ नहीं किया जिसकी वजह से मैं सरकार बना सका।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें