फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल चुनाव 2026: कांग्रेस ने 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, अब तक 92 प्रत्याशियों के नाम का एलान

Thu, 19 Mar 2026 10:33 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगामी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी करते हुए 37 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। इससे पहले कांग्रेस ने पहली सूची में 55 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। पार्टी की ओर से अब तक 92 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया जा चुका है। 

विज्ञापन


दूसरे सूची में पार्टी ने उदुमा सीट से के. नीलकंदन, त्रिकारीपुर से संदीप वारियर, कलियास्सेरी से राजीवन कप्पाचेरी और कन्नूर से एडवोकेट टी.ओ. मोहनन को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, मट्टन्नूर से चंद्रन थिल्लेंकेरी, पट्टांबी से टी.पी. शाजी, शोरनूर से पी. हरिगोविंदन और कुन्नमकुलम से अजय मोहन को टिकट दिया गया है। इसके अलावा वडक्कनचेरी से विशाख नारायणस्वामी, पेरुंबवूर से मनोज मूथेदन, वाइपीन से टोनी चम्मनी, कोच्चि से मोहम्मद शियास और त्रिपुनिथुरा से दीपक जॉय को मैदान में उतारा गया है।

केरल विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस की दूसरी सूची 

क्रमांक विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार
1 उदुमा के. नीलकंदन
2 त्रिकारीपुर संदीप वारियर
3 कलियास्सेरी राजीवन कप्पाचेरी
4 कन्नूर एडवोकेट टी.ओ. मोहनन
5 मट्टन्नूर चंद्रन थिल्लेंकेरी
6 पट्टांबी टी.पी. शाजी
7 शोरनूर पी. हरिगोविंदन
8 कुन्नमकुलम अजय मोहन
9 वडक्कनचेरी विशाख नारायणस्वामी
10 पेरुंबवूर मनोज मूथेदन
11 वाइपीन टॉनी चम्मनी
12 कोच्चि मोहम्मद शियास
13 त्रिपुनिथुरा दीपक जॉय
14 देविकुलम (SC) एफ. राजा
15 उडुम्बनचोला एडवोकेट सेनापथी वेणु
16 इडुक्की रॉय के. पॉल्स
17 पीरुमेडे एडवोकेट सिरिएक थॉमस
18 एट्टुमानूर नट्टाकॉम सुरेश
19 कंजिराप्पल्ली प्रो. रॉनी के. बेबी
20 पूंजार सेबेस्टियन एम.जे. (एडवोकेट साजी जोसेफ)
21 अलाप्पुझा ए.डी. थॉमस
22 कायमकुलम एम. लिजु
23 चेंगन्नूर एबी कुरियाकोस
24 रन्नी पझाकुलम मधु
25 अरनमुला अबिन वार्की
26 कोन्नी प्रो. सतीश कोचुपरम्बिल

 

क्रमांक विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार
27 अडूर (SC) एडवोकेट संथकुमार
28 चडायामंगलम एमएम नज़ीर
29 वर्कला वर्कला काहर
30 नेदुमंगाड मीनंकल कुमार
31 वामनापुरम सुधीरशा पालोडे
32 कझाक्कूट्टम सरथचंद्र प्रसाद
33 नेमोम के.एस. सबरीनाथन
34 अरुविक्करा वी.एस. शिवकुमार
35 परस्साला नेय्याट्टिंकारा सनल
36 कत्ताक्कड़ा एम.आर. बैजू
37 नेय्याट्टिंकारा एन. शक्तन


केरल में चुनाव कब?
केरल में एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। चुनाव की अधिसूचना 16 मार्च 2026 को जारी होगी और उम्मीदवार 23 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी, जबकि 26 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। राज्य में 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी। चुनाव आयोग के अनुसार इस बार केरल में करीब 2.70 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

विज्ञापन


क्या हैं पिछले चुनावी नतीजे?
गौरतलब है कि केरल विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। पिछले चुनाव 2021 में एक चरण में मतदान हुआ था, जिसमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने 140 में से 99 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी और पिनरई विजयन मुख्यमंत्री बने थे। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को 41 सीटें मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें