फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कांग्रेस ने बोम्मई के खिलाफ उम्मीदवार बदला, JDS ने तीसरी तो BJP ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची

Wed, 19 Apr 2023 11:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

जनता दल (सेक्यूलर) ने  कर्नाटक चुनाव2023 के लिए 59 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। पार्टी ने नंजनगुडु निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार दर्शन ध्रुवनारायण को समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पांचवीं सूची जारी की। इसमें चार उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें बड़ी बात यह रही कि पार्टी ने राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ अपने उमीदवार के नाम में बदलाव किया है। अब यहां से यासिर अहमद खान पठान सीएम बोम्मई को चुनौती देंगे।

विज्ञापन


इससे पहले पार्टी ने शिगगांव विधानसभा सीट से मोहम्मद यूसुफ सावनूर को मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने बाकी बची पांच सीटों पर कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। पार्टी ने अब तक राज्य के 224 विधानसभा क्षेत्रों में से 219 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे और नतीजे 13 मई को आएंगे।

विज्ञापन



जेडीएस ने किया तीसरी सूची का एलान
इस बीच जनता दल (सेक्यूलर) ने  कर्नाटक चुनाव2023 के लिए 59 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। पार्टी ने नंजनगुडु निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार दर्शन ध्रुवनारायण को समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं, शिवमोग्गा केंद्रीय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा से इस्तीफा देने वाले अयानुर मंजूनाथ को टिकट दिया गया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद JDS में शामिल होने वाले रघु अचार चित्रदुर्ग से चुनाव लड़ेंगे।



भाजपा ने घोषित किए दो नाम
इस बीच भाजपा ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। इसमें कांग्रेस के पूर्व सांसद बीवी नायक को टिकट दिया गया है। उन्हें मानवी से चुनाव मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा शिवमोगा से चन्नाबसप्पा को टिकट दिया गया है। इस सीट से ईश्वरप्पा के बेटे को टिकट का प्रबल दावेदार बताया जा रहा था, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह चन्नाबसप्पा को टिकट दिया। भाजपा ने 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को होने वाले चुनाव के लिए सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री बोम्मई, सिद्धरमैय्या, शेट्टार ने नामांकन भरा
इस बीच मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया और हाल ही में भाजपा छोड़ने वाले वरिष्ठ नेता जगदीश शेट्टार ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को नामांकन भरा। नामांकन की अंतिम तिथि कल यानी 20 अप्रैल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें