कांग्रेस ने कर्नाटक में आठ सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने येल्लापुर सीट से भीमन्ना नाइक, हिरेकेरूर सीट से बी.एच.बन्नीकोड़, रानीबेन्नूर सीट से के.बी. कोलिवाड़, चिक्काबल्लापुर सीट से एम. अंजनप्पा, के.आर. पुरा से एम. नारायणस्वामी, महालक्ष्मी सीट से एम. शिवराज, होसाकोटे सीट से पद्मावती सुरेश और हुंसूर सीट से एच.पी. मंजूनाथ को अपना उम्मीदवार बनाया है।
कर्नाटक में राज्य की 15 विधानसभा सीट अथनी, कगवाड, गोकक, येल्लापुर, हीरेकेरुर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिक्काबल्लापुर, केआर पुरा, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी, शिवाजीनगर, होसाकोटे, कृष्णाराजपेट और हुंसूर पर दिसंबर में चुनाव प्रस्तावित है।