फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, जानें क्या क्या किए वादे

Sun, 28 Mar 2021 12:15 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुडुचेरी के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस ने रविवार को आगामी पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बता दें कि यहां छह अप्रैल को 30 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इससे पहले शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया था।

विज्ञापन

 
कांग्रेस पुडुचेरी के लोगों से झूठ बोल रही है- अर्जुन राम मेघवाल
पुडुचेरी में कांग्रेस के घोषणा पत्र पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे घोषणापत्र से कुछ बिन्दुओं को लिया है। वे पांच साल से सरकार में थे, उन्होंने अपने वादों को पूरा क्यों नहीं किया? अब कांग्रेस पुडुचेरी के लोगों से झूठ बोल रही है।

पुडुचेरी विधानसभा में कुल 33 सीटें हैं, जिनमें से तीन मनोनीत हैं और बाकी पर सीधे चुनाव होता है। 30 में से पांच सीटें अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। बता दें कि पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है, जिसकी एक विधानसभा है। इस केंद्र शासित प्रदेश में एक चुना हुआ मुख्यमंत्री और एक मनोनीत उपराज्यपाल होता है। बीते 22 फरवरी तक वी नारायणसामी पुडुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री थे, जिन्हें फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा देना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुडुचेरी के लिए भाजपा के प्रमुख वादे

  • भाजपा ने अपने घोषणापत्र में केजी से पीजी तक की छात्राओं को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और कॉलेज की लड़कियों को मुफ्त स्कूटर देने का वादा किया गया है।
  • भाजपा ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए पांच लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण, महिलाओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, कॉलेजों, आंगनवाड़ियों और पीडीएस आउटलेट्स पर सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों की स्थापना का वादा किया गया है।
  • सभी पंचायतों में केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। 
  • भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि वह पुडुचेरी में नए पर्यटन केंद्र विकसित करेगी और कवि सुब्रमण्यम भारती की 150 फीट की प्रतिमा भी स्थापित कराएगी।
  • भाजपा ने 2.5 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने का वादा किया। इलके अलावा आईटी पार्क, टेक्सटाइल पार्क बनाने का वादा किया।
  •  इसके अलावा ममल्लापुरम के माध्यम से चेन्नई तक एक एलिवेटेड रेल लाइन पुडुचेरी हवाई अड्डे का उन्नयन, रेलवे स्टेशन और पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के बीच हेलीकॉप्टर व सीप्लेन सेवा का वादा किया है।
  • पार्टी ने मंदिर की भूमि पर सभी अतिक्रमणों को हटाने और मंदिरों के नवीनीकरण और मरम्मत के लिए एक विशेष मंदिर बहाली कोष की स्थापना का वादा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें