फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Results: हरियाणा के नतीजों को कांग्रेस ने नकारा, जयराम रमेश बोले- हम हारे नहीं, हमें हरवाया गया

Tue, 08 Oct 2024 06:10 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हरियाणा के चुनाव परिणाम पूरी तरह से अप्रत्याशित और आश्चर्यजनक हैं। यह जमीनी हकीकत के बिल्कुल विपरीत हैं। यह हरियाणा के लोगों की सोच के खिलाफ है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को कांग्रेस ने नकार दिया है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हमें नतीजे स्वीकार नहीं हैं। हम हारे नहीं हैं, हमें हरवाया गया है। वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी कहा कि हरियाणा के नतीजे अप्रत्याशित हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हरियाणा के चुनाव परिणाम पूरी तरह से अप्रत्याशित और आश्चर्यजनक हैं। यह जमीनी हकीकत के बिल्कुल विपरीत हैं। यह हरियाणा के लोगों की सोच के खिलाफ है। मुझे लगता है कि इन परिस्थितियों में परिणामों को स्वीकार करना हमारे लिए संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें कम से कम तीन जिलों में मतगणना प्रक्रिया और ईवीएम की कार्यप्रणाली पर बहुत गंभीर शिकायतें मिली हैं।

उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा में अपने वरिष्ठ सहयोगियों से बात की है और यह जानकारी दी है। हम इसे कल या परसों चुनाव आयोग के समक्ष रखेंगे। हम आयोग से समय मांगेंगे क्योंकि हमारे उम्मीदवारों ने बहुत गंभीर सवाल उठाए हैं। आज हमने हरियाणा में जो देखा वह चालाकी की जीत है। लोगों की इच्छा को नष्ट करने की जीत है और पारदर्शी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की हार है।
विज्ञापन


जयराम रमेश ने कहा कि हरियाणा के बारे में हमें जो भी विश्लेषण करना होगा, हम जरूर करेंगे, लेकिन सबसे पहले हमें अलग-अलग जिलों से जो शिकायतें आ रही हैं, उन्हें चुनाव आयोग के पास भेजेंगे। हमने क्या किया, हमने क्या नहीं किया, कहां चूक हुई, इसका विश्लेषण भी जरूर होगा। कांग्रेस पार्टी में यही परंपरा रही है और सबसे बात करके विश्लेषण किया जाएगा। अभी विश्लेषण का समय नहीं है। अभी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जीत हमसे छीन ली गई है। लोगों की भावनाओं का दुरुपयोग किया गया है। 

जम्मू-कश्मीर चुनाव पर उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि जम्मू में हमारा प्रदर्शन बेहतर होना चाहिए था। इसके भी कुछ कारण हैं, उस पर भी विचार-विमर्श होगा। जम्मू-कश्मीर में जल्द ही एनसी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी। एक साझा कार्यक्रम तैयार किया जाएगा और हम लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि नतीजे पूरी तरह से अप्रत्याशित हैं। हम तो यहां तक कहेंगे कि हमें यह स्वीकार नहीं हैं। तीन जिलों, हिसार, महेंद्रगढ़ और पानीपत से हमारे उम्मीदवार के बारे में लगातार शिकायतें आ रही हैं। शिकायत है कि कैसे कुछ मशीनों की बैटरियां जो 99% थीं उनमें हमें हारते हुए दिखाया गया और जिन मशीनों को छुआ तक नहीं गया, जिनकी बैटरियां 60-70% थीं उनमें हमारे उम्मीदवार को जीतते दिखाया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें