फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: कांग्रेस के बागी विधायक नए सिरे से विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेंगे इस्तीफा

Thu, 11 Jul 2019 05:48 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
विज्ञापन
कर्नाटक के बागी विधायक (फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों ने गुरुवार को कहा कि वे उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष को नये सिरे से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। विधायकों ने इस बात पर जोर दिया कि वे अब भी कांग्रेस में हैं और सिर्फ विधानसभा की सदस्यता से उन्होंने इस्तीफा दिया है। विधायकों ने पूरे प्रकरण में भाजपा की भूमिका से इंकार किया।
विज्ञापन


विधायकों ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार हम बेंगलुरू पहुंचेंगे और माननीय विधानसभा अध्यक्ष से मिलेंगे। बंगलुरू में केआर पुरम से कांग्रेस विधायक बीए बसवराज ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा कि चूंकि उच्चतम न्यायालय ने हमें नये सिरे से त्यागपत्र सौंपने का निर्देश दिया है, इसलिये हम वहां जा रहे हैं। (हमारे फैसले में) कोई बदलाव नहीं आया है। 

उन्होंने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि इन इस्तीफों के पीछे भगवा पार्टी का हाथ है और भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार उनकी मदद कर रही है। इन विधायकों के इस्तीफे से कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन


बसवराज ने कहा, ‘‘आरोप लगाए गए हैं कि महाराष्ट्र की भाजपा सरकार हमारे साथ है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि न तो भाजपा और न ही कोई अन्य सरकार हमारे साथ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमने सरकार से सुरक्षा मांगी है, जो उन्होंने प्रदान की है। इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है।’’ 

यशवंतपुर से कांग्रेस विधायक एसटी सोमशेखर ने भी बंगलुरू में इसी तरह की राय जाहिर की। विधायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष ने लिखित में हमें दिया है कि यह (इस्तीफा) सही प्रारूप में नहीं है। इसलिये, हम शाम छह बजे से पहले उचित प्रारूप में अपना इस्तीफा सौंपेंगे।’’ 

सोमशेखर ने भी जोर देकर कहा कि वह कांग्रेस में ही हैं और सिर्फ विधानसभा की सदस्यता से उन्होंने इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब भी कांग्रेस में हूं---निजी कारणों से हमने इस्तीफा सौंपा है। हम किसी अन्य राजनैतिक दल में नहीं गए हैं।’’ 
विज्ञापन


शीर्ष अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए सोमशेखर ने कहा कि वह विधानसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और शाम छह बजे से पहले नए सिरे से इस्तीफा सौंपेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें