फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था चरमरा गई है लेकिन प्रधानमंत्री मौन हैं: कांग्रेस

Sun, 08 Dec 2019 11:52 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रणदीप सिंह सुरजेवाला-नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

देश के अलग-अलग हिस्सों में दुष्कर्म की विभिन्न घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था चरमरा गई है लेकिन प्रधानमंत्री मौन हैं और उन्होंने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें वह दिल्ली में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार की आलोचना कर रहे हैं।


सुरजेवाला ने एक ट्वीट किया कि उन्नाव, इटावा, हैदराबाद, पलवल-फरीदाबाद-चारों ओर से दरिंदगी की खबरें! बेटियां हाहाकर कर रही है और देश की आत्मा छलनी है।

उन्होंने एक ट्वीट किया कि अपराधी खुले आम घूम रहे हैं क्योंकि कानून का शासन चरमराया हुआ है! लेकिन मोदी जी मौन हैं...पश्चाताप और गुस्से का एक शब्द भी नहीं। और कोई प्रधानमंत्री से सवाल नहीं भी करेगा? क्यों?
विज्ञापन


दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा था कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय देश का मजाक बना रहा है और भारत अब ‘दुष्कर्म की राजधानी’ के रूप में जाना जाने लगा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें