आंध्र प्रदेश का पहला चरण समाप्त होने के बाद इस यात्रा ने फिर से पड़ोसी राज्य कर्नाटक की सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कई बड़े नेता व कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखाई दिया।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिर से कर्नाटक पहुंच गई। शुक्रवार को आंध्र प्रदेश का पहला चरण समाप्त होने के बाद इस यात्रा ने फिर से पड़ोसी राज्य कर्नाटक की सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कई बड़े नेता व कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखाई दिया। जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह यात्रा फिर से शुरू हुई और रायचूर के रास्ते यह कर्नाटक वापस लौट आई।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में मिला बड़ा समर्थन
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को आंध्र प्रदेश में बड़ा समर्थन मिला। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में मजदूर व किसान राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। कांग्रेस ने आज की यात्रा का शेड्यूल भी जारी किया है। इसके अनुसार रायचूर में पदयात्रि रात्रि विश्राम करेंगे।