फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेगांव धमाका: कांग्रेस का आरोप- 'आरोपियों को सुरक्षा दे रही भाजपा, ब्लास्ट के आरोपी को करीब से जानते थे फडणवीस'

Thu, 17 Feb 2022 10:40 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के नासिक जिले में सांप्रदायिक तौर पर काफी संवेदनशील मालेगांव 29 सितंबर 2008 को धमाकों की गूंज से दहल उठा था। इस घटना में छह लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य घायल भी हुए थे। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र कांग्रेस ने गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को घेरा। पार्टी के नेता सचिन सावंत ने 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस का मुद्दा उठाते हुए कहा कि फडणवीस ने मामले में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित से हाथ मिलाया था और जिस तरह से फडणवीस उनसे मिले थे, इससे पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे को काफी अच्छी तरह से जानते थे। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान सावंत ने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार मालेगांव ब्लास्ट के आरोपियों को सुरक्षा दे रही है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर (मामले में एक और आरोपी) को भोपाल से सांसद बना दिया गया। 

कौन हैं प्रसाद पुरोहित?
प्रसाद पुरोहित, जो कि सेना की खुफिया टुकड़ी में अफसर थे, उनका नाम 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस से जुड़ा था। मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें सेवा से निलंबित कर दिया गया था। 2017 में गिरफ्तारी के नौ साल बाद पुरोहित को जमानत मिली थी और वे तलोजा जेल से बाहर आए थे। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के नासिक जिले में सांप्रदायिक तौर पर काफी संवेदनशील मालेगांव 29 सितंबर 2008 को धमाकों की गूंज से दहल उठा था। इस घटना में छह लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य घायल भी हुए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें