फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Polls: कांग्रेस ने मतदान आंकड़े देरी से जारी करने को लेकर ईसी पर उठाए सवाल, कहा- ऐसी गतिविधियों से वोटर परेशान

Wed, 22 May 2024 12:39 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पवन खेड़ा ने कहा कि पहले चुनाव आयोग मतदान का अंतिम आंकड़ा तैयार करने में 10-11 दिन का समय लेता है और उसके बाद वास्तविक समय के आंकड़ों और अंतिम आंकड़ों के बीच 1.7 करोड़ मतों का अंतर पाया जाता है।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने बुधवार को वास्तविक मतदाता मतदान आंकड़ों और चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के बीच बड़े अंतर पर सवाल उठाए। पार्टी ने कहा कि मतदाता चुनाव आयोग में अजीब गतिविधियों से परेशान हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता और पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि यह अंतर करीब 1.7 करोड़ वोटों का है। उन्होंने इस अंतर को चौंकाने वाला बताया।

अजीबोगरीब गतिविधियों को लेकर मतदाता परेशान
खेड़ा ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, 'चुनाव आयोग में चार चरणों के मतदान के दौरान अजीबोगरीब गतिविधियों को लेकर मतदाता परेशान हैं। पहले चुनाव आयोग मतदान का अंतिम आंकड़ा तैयार करने में 10-11 दिन का समय लेता है और उसके बाद वास्तविक समय के आंकड़ों और अंतिम आंकड़ों के बीच 1.7 करोड़ मतों का अंतर होता है। यह वास्तव में चौंकाने वाला है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'गायब हुए ईवीएमों के बारे में कई सवाल हैं, जिनके जवाब नहीं मिले हैं। यह भी बहुत चिंताजनक हैं।'

1.07 करोड़ का अंतर
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 'कुल 1.07 करोड़ का अंतर प्रत्येक लोकसभा सीट में 28,000 की वृद्धि के रूप में दिखाता है। यह बहुत बड़ा आंकड़ा है।' उन्होंने पुछते हुए कहा कि विसंगति उन राज्यों में सबसे ज्यादा है जहां भाजपा को भारी सीटों का नुकसान होने की आशंका है। यह क्या हो रहा है?

इनके अलावा अन्य विपक्षी दलों ने भी अंतिम मतदान प्रतिशत जारी करने में देरी पर सवाल उठाए हैं। बता दें, लोकसभा चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं और परिणाम चार जून को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें