फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन पड़ा यात्रियों पर भारी, जाम में फंसने से कई लोगों की छूटीं ट्रेनें

Thu, 08 Oct 2026 07:50 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान सीपी के आसपास लंबा जाम लग गया। इससे रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को बहुत परेशानी हुई। स्टेशन जाने वाले रास्तों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
New Delhi Railway Station, नई दिल्ली स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते गुरुवार को लगे भारी जाम का असर रेल यात्रियों पर भी पड़ा। दोपहर 12 बजे के बाद नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम के कारण कई यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके। इससे उनकी ट्रेन छूट गई।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनों के यात्री जाम में फंस गए। इनमें डिब्रूगढ़ राजधानी, मुंबई राजधानी और दिल्ली-बनारस वंदे भारत के यात्री शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, आईआईटी जोधपुर के 52 छात्रों को ट्रेन नंबर 12424 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा करनी थी। जाम के कारण वे समय पर नई दिल्ली स्टेशन नहीं पहुंच सके और उनकी ट्रेन छूट गई।

आईआरसीटीसी की ग्रुप टिकट बुकिंग भी प्रभावित
आईआरसीटीसी की ग्रुप टिकट बुकिंग सुविधा भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। इस सुविधा के तहत परिवार, स्कूल के छात्र या शादी समारोह में जाने वाले लोग बड़ी संख्या में एक साथ टिकट बुक करते हैं। हालांकि, ग्रुप बुकिंग सुविधा किस वजह से रद्द हुई, इस पर आईआरसीटीसी की ओर से फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें