फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की प्रेस वार्ता में हंगामा, शख्स ने योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट कहने पर जताई आपत्ति

Wed, 15 May 2019 05:24 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस की प्रेस वार्ता में हंगामा करने वाला व्यक्ति - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी की नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता में एक व्यक्ति हंगामा करने लगा। इस दौरान यह व्यक्ति वंदे मातरम का नारा लगाने लगा। इसे ऐतराज था कि प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट क्यों कह रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस की प्रेस वार्ता में हंगामा करने वाले इस व्यक्ति को वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी बाहर ले गए। हंगामा करनेवाले व्यक्ति का कहना था, "योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट कहना भारतीय संस्कृति का अपमान है।" इसके साथ ही वह "वंदे मातरम" और "भारत माता की जय" के नारे लगाने लगा। 
विज्ञापन


मीडियाकर्मियों ने जब उस व्यक्ति से उसके इस हंगामे की वजह जाननी चाही तो उसने कहा, "मैं भाजपा कार्यकर्ता हूं।" 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें