सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पीछे नरेंद्र मोदी खड़े नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में इंदिरा गांधी के साथ खड़े आठ से दस लोगों के बीच नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और खूब बहस हो रही है। इस तस्वीर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ मोदी की दुर्लभ फोटोग्राफ बताया जा रहा है। तस्वीर में मशहूर कन्नड़ अभिनेता डॉ. राजकुमार के पीछे दाड़ी- मूछ वाले शख्स को मोदी बताया जा रहा है। तस्वीर देखने पर यह शख्स एकदम नरेंद्र मोदी की ही तरह दिख रहा है। आइए इस तस्वीर की सत्यता की जांच करते हैं...
नीचे तस्वीर देखें
सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है तस्वीर
यह तस्वीर सोशल मीडिया पर मोदी की बताकर काफी वायरल हो रही है। अगल-अलग ग्रुपों से इस फोटोग्राफ को पोस्ट किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि इसमें मोदी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के पीछे खड़े हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के समर्थक और आम लोग इस तस्वीर को लेकर बहस में भी पड़े हुए हैं। तस्वीर को लेकर भाजपा समर्थकों का मजाक उड़ाया जा रहा है।
अमरउजालाडॉटकॉम ने इस वायरल तस्वीर की प्रमाणिकता और सत्यता की जांच की है जिसमें जो निष्कर्ष निकल हम आपको बता रहे हैं...
क्या कहती है अमर उजाला की पड़ताल?
'अमर उजाला' की पड़ताल कहती है कि यह तस्वीर फेक है। इसमें किये जा रहे दावे एकदम गलत हैं। ऑरिजनल तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करके यह तस्वीर बनाई गई और इसमें फोटोशॉप के जरिए नरेंद्र मोदी की फोटो जोड़ी गई है। इस तस्वीर की पड़ताल करने के दौरान हमारे हाथ असली फोटोग्राफ लगी जो कि कुछ और ही कहानी बयां करती है।
नीचे देखें ऑरिजनल तस्वीर
इस तरह अमर उजाला की पड़ताल में यह निष्कर्ष निकलता है कि यह तस्वीर फोटोशॉप है।
आपके लिए
अगर आपको भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही किसी खबर पर संदेह है, तो कमेंट बॉक्स में लिखें। अमर उजाला , खबर की पड़ताल करेगा और सच्चाई आपके सामने होगी।