केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में हर उम्मीदवार दूसरों को पछाड़ने की कोशिश कर रहा है। हर दिन हमें नए उम्मीदवारों के नाम सुनने को मिलते हैं। कांग्रेस में कोई भी नियंत्रण में नहीं है।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच मुकाबला होगा। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को अपना नामांकन भरा था। झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भी इस पद के लिए नामांकन भरा था लेकिन शनिवार को उनका नामांकन खारिज कर दिया गया। इस बीच केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने इस चुनाव का मजाक उड़ाया है और दावा किया कि कांग्रेस में कोई नियंत्रण में नहीं है।
विज्ञापन
भिवंडी से लोकसभा सांसद पाटिल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी उस समय भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, जब उनकी पार्टी टुकड़ों में बंट रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष का चुनाव बिना किसी विवाद के किया गया था।
केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में हर उम्मीदवार दूसरों को पछाड़ने की कोशिश कर रहा है। हर दिन हमें नए उम्मीदवारों के नाम सुनने को मिलते हैं। कांग्रेस में कोई भी नियंत्रण में नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता थरूर ने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की कार्यशैली में बदलाव लाना चाहते हैं, तो मुझे वोट दें। अभी सारे निर्णय दिल्ली में हो रहे हैं। मैं इस बदलना चाहता हूं। जब तक जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को ताकत नहीं मिलेगी तब तक बदलाव नहीं होगा।
खरगे को लेकर थरूर ने कहा कि यह मुकाबला नहीं है। हम पुराने सहयोगी हैं। लोकसभा में हमने एक साथ काम किया है। चुनाव के बाद भी हम एक साथ काम करेंगे। हम भले चुनाव लड़ रहे हों लेकिन कांग्रेस का जनता के लिए जो संदेश है, वो ये है कि पार्टी की विचारधारा में कोई बदलाव नहीं होगा। हमारे काम करने के तरीके में जरूर बदलाव होगा। थरूर ने आगे कहा कि पार्टी अध्यक्ष कौन बनेगा, यह कार्यकर्ताओं को तय करने दें। अगर सबको लगता है कि पार्टी सही तरीके से काम कर रही है तो खरगे साहब को ही वोट दें।