कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के उम्मीदवार शशि थरूर ने रविवार को कहा कि गांधी परिवार उन्हें और दूसरे उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे को आशीर्वाद दे रहा है। उनका दोनों उम्मीदवारों में से किसी के प्रति पूर्वाग्रह नहीं है।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर के साथ उनकी लड़ाई का उद्देश्य देश और पार्टी की बेहतरी के लिए है। श्रीनगर में एआईसीसी अध्यक्ष चुनाव के लिए समर्थन मांगने पहुंचे खरगे ने कांग्रेस कार्यालय में पार्टी प्रतिनिधियों से बात की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, यह आंतरिक चुनाव है। यह घर में दो भाइयों की तरह है, जो लड़ नहीं रहे हैं बल्कि अपनी बात रख रहे हैं। हम एक-दूसरे को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि चुनाव अभियान इस बारे में नहीं है कि कोई विशेष उम्मीदवार पार्टी का अध्यक्ष बनने पर क्या करेगा, बल्कि यह है कि वे एक साथ क्या कर सकते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के उम्मीदवार शशि थरूर ने रविवार को कहा कि गांधी परिवार उन्हें और दूसरे उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे को आशीर्वाद दे रहा है। उनका दोनों उम्मीदवारों में से किसी के प्रति पूर्वाग्रह नहीं है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति में आयोजित बैठक में पूर्व राजनयिक ने कहा कि उनका उद्देश्य 2024 के चुनाव से पहले कांग्रेस को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
थरूर ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि चुनावी लड़ाई एक आधिकारिक उम्मीदवार (खरगे) और एक अनौपचारिक (थरूर) के बीच है। उन्होंने कहा, पार्टी को बदलाव की जरूरत है और लगता है कि मैं ही बदलाव का उत्प्रेरक हूं।