फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील: सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं से अपने क्षेत्रों में पूर्ण टीकाकरण कराने की मांग की, तीसरी लहर के लिए भी रहें तैयार

Thu, 24 Jun 2021 03:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पार्टी महासचिवों एवं प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक में सोनिया गांधी ने कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए पार्टी नेताओं से पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने की अपील की है। सोनिया ने नेताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण की गति को लेकर चिंता प्रकट करते हुए  कहा कि इस साल के आखिर तक सभी वयस्क नागरिकों को टीका लगाने के लिए जरूरी है कि टीकाकरण की दैनिक दर को तीन गुना किया जाए। पार्टी महासचिवों एवं प्रदेश प्रभारियों के साथ डिजिटल बैठक में उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तीव्रता से तैयारी करने और विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


सोनिया ने पार्टी नेताओं का आह्वान किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि अगर कहीं टीकों को लेकर लोगों में हिचक है तो वह दूर हो तथा टीकों की बर्बादी कम से कम हो। उन्होंने कहा, ‘‘यह बिल्कुल जरूरी है कि हमारी पार्टी पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाए। राष्ट्रीय स्तर पर, रोजाना टीकाकरण की दर तीन गुना होने की जरूरत है ताकि इस साल के आखिर तक हमारे देश की 75 फीसदी आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो सके।’’इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह टीके की उचित आपूर्ति पर निर्भर करता है, लेकिन केंद्र सरकार का ध्यान टीकाकरण पर नहीं है। 

तीसरी लहर से निपटने के लिए अभी से तैयारी हो शुरू
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ सोनिया गांधी ने कोरोना की तीसरी लहर पर चिंता जताते हुए कहा कि  विशेषज्ञ पहले ही महामारी की तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि आने वाले महीनों में बच्चों के इस महामारी की चपेट में आने की आशंका बढ़ सकती है। इस पर तत्काल ध्यान देने और अतिसक्रियता के साथ कदम उठाने की जरूरत है ताकि बच्चों को इस त्रासदी से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने पार्टी महासचिवों और प्रभारियों का आह्वान किया कि सरकार के कोरोना से जुड़े ‘कुप्रबंधन’ पर कांग्रेस की ओर से तैयार ‘श्वेत पत्र’ को प्रसारित किया जाए।
विज्ञापन


सरकार की गलत नीतियों की वजह से बढ़ रही महंगाई
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का उल्लेख करते हुए सोनिया ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा ‘‘आप सभी इससे अवगत हैं कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों को असहनीय बोझ का सामना करना पड़ रहा है। यह रेखांकित करने के लिए आंदोलन किए गए हैं कि इस बढ़ोतरी का किसानों और करोड़ों आम परिवारों पर किस तरह असर पड़ रहा है।’’ सोनिया ने दावा किया, ‘‘ईंधन के साथ ही कई जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण लोगों को व्यापक स्तर पर परेशानी हो रही है। यह सब ऐसे समय पर हो रहा है जब अप्रत्याशित संख्या में रोजगार खत्म हो रहे हैं, जब बेरोजगारी बढ़ रही है और आर्थिक स्थिति का पटरी पर आना अभी वास्तविकता से दूर दिखाई देता है।’’ उन्होंने कोरोना महामारी के समय लोगों की मदद के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं, खासकर भारतीय युवा कांग्रेस की तारीफ भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें