फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: खिताब जीतने वाली न्यूजीलैंड टीम की चारों तरफ हुई तारीफ, जानें किस दिग्गज ने क्या कहा

Thu, 24 Jun 2021 03:37 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की जमकर प्रशंसा हो रही है। कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने फाइनल में भारत पर शानदार जीत दर्ज करने के लिए केन विलियमसन और उनकी टीम को शुभकामना संदेश दिए। 
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन में खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। सपाट पिचों पर खेलने की शेर भारतीय टीम इस खिताबी मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाई। टीम इंडिया कीवी टीम के धारदार गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करती रही। यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला आयोजन था जिसे न्यूजीलैंड ने पहली बार जीतने का कीर्तिमान बनाया। न्यूजीलैंड की जीत पर क्रिकेट के कई दिग्गजों ने केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम को बधाई दी है। आइए हम आपको बताते हैं कि कीवी टीम की इस जीत पर उसकी प्रशंसा करते हुए किसने क्या कहा। 

विज्ञापन


न्यूजीलैंड की जीत के बाद सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा, जैसा मैंने कहा था कि पहले 10 ओवर काफी अहम होंगे, और 10 ओवरों में भारत ने विराट और पुजारा के विकेट गंवा दिए, जिसकी वजह से टीम पर अधिक दबाव आया। उन्होंने न्यूजीलैंड को बधाई देते हुए कहा, आप सर्वश्रेष्ठ टीम हो।

वीरेंद सहवाग ने ट्वीट कर कहा, आप 2 साल पहले इंग्लैंड में विश्व कप हार गए, लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने अंदाज में जीता। न्यूजीलैंड को बधाई आप वास्तव में चैंपियन हैं। 
विज्ञापन


वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट करते हुए कहा, आप जीत के हकदार थे, कीवी टीम के गेंदबाजों ने बढ़िया बॉलिंग की, विलियमसन और टेलर ने अपने अऩुभव का फायदा उठाते हुए शानदार अंदाज में खेल समाप्त किया।
विज्ञापन


शेन वॉर्न ने कहा, केन विलियमसन और न्यूजीलैंड टीम को बधाई। आप सबने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया

न्यूजीलैंड की जीत पर गौतम गंभीर ने कहा, बहुत अच्छा न्यूजीलैंड ने हमेशा की तरह अंत तक मैच ले गया। टेस्ट की नंबर वन टीम को बधाई। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें