फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शिकंजी के सहारे राहुल ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- काम कोई करता और फायदा किसी और को होता है

Tue, 12 Jun 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को तालकटोरा स्टेडियम में ओबीसी सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष कहा कि हिंदुस्तान में काम कोई करता है और उसका फायदा किसी और को होता है। राहुल ने बढ़ती गर्मी का फायदा उठाते हुए पीएम मोदी पर व्यंग्य कसने के लिए शरबत का सहारा लिया। हालांकि राहुल ने यहां पर इस व्यंग्य से भाजपा को थोड़ी भी राहत नहीं दी। 

विज्ञापन


उनका शरबत कड़वा (व्यंग्य) था। इसी क्रम में राहुल ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर अपनी पार्टी का हक जताया। उन्होंने व्यंग्य कसते हुए कहा कि जिस शिकंजी को भाजपा बेच रही है उसकी मिठास कांग्रेस ने तैयार की है। उन्होंने भाजपा के विकास मॉडल को पूरी तरह से फ्लॉप बताया और अपने दौर की उपलब्धियां गिनाने लगे। अपने संबोधन के दौरान राहुल ने लोगों से पूछा कि आपने कोका कोला कंपनी का नाम सुना है। क्या आपको पता है कि इस कंपनी का मालिक पहले अमेरिका में पानी में चीनी मिलाकर शिकंजी बेचता था। उसकी स्किल की पहचान हुई और उसे पैसा मिला। भाजपा भी शिकंजी को कोका कोला बनाने का काम कर रही है। 

साथ ही राहुल ने यह भी कहा कि उसने कोका कोला कंपनी बनाई। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इसी तरह मैकडोनाल्ड कंपनी का मालिक पहले ढाबा चलता था। हिन्दुस्तान में ढाबा चलाने वाले किसी व्यक्ति ने कंपनी बनाई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जो ढाबा चलाता है, जो कारीगर है जो काम करता है, उसको ये देश कुछ नहीं देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें