फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने मोदी सरकार पर फिर दागा सवाल, पूछा- बीत गए चार साल, कहां है लोकपाल

Fri, 05 Jan 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों गुजरात चुनाव के दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर ट्विटर के जरिए एक बाद एक कई सवाल दागने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज फिर एक सवाल पूछा है।

विज्ञापन


राहुल ने लोकपाल का जिक्र करते हुए ट्वीट किया 'चार साल बीत गए हैं ये लोकतंत्र के हिमायती और जिम्मेदारियों से दूर रहने वाले लोग लोकपाल की अनदेखी पर आखिर चुप क्यों हैं?'
 


बता दें कि पिछले साल राहुल ने इस मुद्दे पर सरकार से सवाल किया था कि आखिर केंद्र सरकार राज्यों में लोकपाल की नियुक्ति क्यों नहीं कर रही। 

उन्होंने ट्वीट किया था 'कहते थे देंगे जवाबदेह सरकार, किया लोकपाल क्यों दरकिनार? GSPC, बिजली-मेट्रो घोटाले, शाह-जादा पर चुप्पी हर बार, मित्रों की जेब भरने को हैं बेकरार, लंबी है लिस्ट और ‘मौनसाहब’ से है जवाब की दरकार, किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार?'
विज्ञापन


बता दें कि मोदी सरकार ने 27 जुलाई 2016 को संसद में एक संशोधन पेश किया था जिसपर समाजसेवी अन्ना हजारे ने विरोध करते हुए कहा था कि इससे लोकपाल अधिनियम और कमजोर हो गया। इसके अनुसार सरकारी अधिकारियों के परिजनों (पत्नी, पुत्र, पुत्री व अन्य) को हर साल अपनी संपत्ति की जानकारी देने के जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें