फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से बदसलूकी: इंडिगो ने कहा- गांव वाले हैं हमारे कर्मचारी, नहीं आती इंग्लिश

Fri, 05 Jan 2018 04:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों एयरलाइन कंपनियों द्वारा यात्रियों से बदसलूकी के कई मामले सामने आए जिसपर संसदीय कमेटी ने आज इंडिगो से जवाब तलब किया। कमेटी ने बीते समय में इंडिगो के कर्मचारी द्वारा एक यात्री से मारपीट पर सफाई मांगी तो इंडिगो ने कहा कि उनके कर्मचारी गांव वाले हैं जिन्हें इंग्लिश नहीं आती। हालांकि कमेटी के सदस्यों ने एयरलाइन के इस तर्क को नकार दिया।

विज्ञापन


जिसपर कमेटी ने कहा कि 'एक जिम्मेदार एयरलाइन कंपनी को अपने ग्राहकों के प्रति कर्मचारियों के खराब व्यवहार और बदसलूकी भरे रवैये की जांच करनी चाहिए।'

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इंडिगो एयरलाइन के कर्मचारियों द्वारा एक यात्री से बदसलूकी, धक्कामुक्की और मारपीट का मामला सामने आया था। 

वीडियो के वायरल होते ही एयरलाइन ने घटना के लिए माफी मांगी थी और दोषी कर्मचारी को निकाल दिया था। घटना 15 अक्तूबर की है, जिसमें विमान से उतरने के बाद एक यात्री की कुछ बातों को लेकर स्टाफ से बहस हो गई और इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर कर्मचारियों को गाली दे दी।
विज्ञापन


बहस के दौरान गुस्साए इंडिगो के करीब चार कर्मचारियों ने कात्याल को उस बस में घुसने से रोक दिया जिससे उन्हें टर्मिनल पहुंचना था। इसके बाद कर्मचारियों ने उनसे बदसलूकी की और उन्हें जमीन पर गिरा दिया जबकि कात्याल उसकी चंगुल से छूटने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

मामले पर आईजीआई के डीसीपी ने बताया कि उनके बीच कुछ गलतफहमी हो गई थी लेकिन बाद में उन्होंने समझौता कर लिया था। दोनों ही पक्ष कोई मुकदमा या शिकायत नहीं चाहते। अगर भविष्य में हमें कोई शिकायत मिलेगी तो हम कदम उठाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें