फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में बढ़ी सियासी सरगर्मी, राहुल गांधी ने CM सिद्धारमैया के साथ मिलकर निकाला रोड शो

Tue, 20 Mar 2018 07:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ मिलकर मंगलौर में रोड शो निकाला है। इस शो में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राज्य में एक रैली की थी। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा था कि आज सिद्धारमैया सरकार की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। बीजेपी ने सिर्फ इस देश को धोखा देने का काम किया है।

राहुल ने कहा था कि भाजपा ने 2014 में जनता से वादा किया था कि वह देश के प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए डलवाएंगे लेकिन आज तक किसी के खाते में 10 रुपए तक नहीं आए हैं। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीन सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा था कि पहला वादा 15 लाख रुपए का था दूसरा वादा उन्होंने देश के युवाओं से किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, जबकि वह साल में एक लाख रोजगार भी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीसरा वादा पीएम ने किसानों से किया था कि वह किसानों की फसल का सही दाम दिलवाएंगे लेकिन आज वह इस सवाल पर एक भी शब्द नहीं बोलते हैं।
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें