मालूम हो कि शुक्रवार को बारिश के बावजूद राहुल गांधी ने वायनाड में रोड शो किया था और बहुत बड़े अंतर से उन्होंने जिताने के लिए मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया था। बारिश के बावजूद महिलाओं एवं बच्चों सहित हजारों लोग राहुल की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर नजर आये थे।
राहुल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान कम से कम 15 स्वागत समारोहों में हिस्सा लेने की खबर है। वायनाड लोकसभा क्षेत्र तीन जिलों वायनाड, मलप्पुरम और कोझीकोड में फैला है। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश स्थित अपनी परंपरागत सीट अमेठी में वह भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए।
उन्होंने अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी नामांकन किया था, जहां से वह रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीते और सांसद बने। वायनाड लोकसभा सीट से करीब 4.31 लाख वोटों से जीत हासिल करने के बाद राहुल पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे हैं।
यह भी देखें: