बांग्लादेश की सोफिया गार्डन्स से कुछ अच्छी यादें जुड़ी हैं। उसने इसी मैदान पर 2005 में ऑस्ट्रेलिया को हराया था जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे बड़े उलटफेर में से एक माना जाता है। उस मैच में बांग्लादेश की टीम के सदस्य रहे मशरफे मुर्तजा अब टीम के कप्तान हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में बांग्लादेश ने जिस तरह से 245 रन का स्कोर बचाने के लिए अपनी जी जान लगा दी थी उससे भी मुर्तजा और साथियों के हौसले बुलंद हैं। न्यूजीलैंड ने आखिर में बमुश्किल यह मैच दो विकेट से जीता था।
विश्व कप में आमने-सामने
कुल मैच : 20
इंग्लैंड जीत : 14
बांग्लादेश : 06
बांग्लादेश की टीम अब किसी भी रूप में कमजोर नहीं है जिसने दक्षिण अफ्रीका को हराया था। यह उलटफेर नहीं था उनकी टीम मजबूत है। मुझे याद है जब उन्होंने काफी पहले (2010 में ब्रिस्टल में) इंग्लैंड को हराया था तो वह उलटफेर था।’- लियाम प्लंकेट, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज
‘वे (इंग्लैंड) टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम है। मैं जानता हूं कि उनसे मुकाबला आसान नहीं होगा। लेकिन अगर हम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलते हैं तो फिर कुछ भी हो सकता है।’-मशरफे मुर्तजा, बांग्लादेश कप्तान