फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: भक्त चरण दास को बड़ी जिम्मेदारी, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त

Tue, 11 Feb 2025 07:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भक्त चरण चरण दास को ओडिश प्रदेश कांग्रेस समिता का प्रमुख नियुक्त किया। दास ने अपनी नियुक्ति के लिए खरगे सहित कांग्रेस नेताओं का आभार जताया और पार्टी को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ भक्त चरण दास। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को भक्त चरण दास को तत्काल प्रभाव से ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


दास ने पार्टी नेताओं का जताया आभार
वहीं, भक्ति चरण दास ने अपनी नियुक्ति को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, पार्टी नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वह पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सभी के साथ मिलकर काम करेंगे। ओडिशा कांग्रेस प्रमुख का पद शरद पटनायक के इस्तीफे के बाद खाली हुआ, जिन्होंने 2024 के चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद यह पद छोड़ा था। 

कौन हैं भक्त चरण दास
दास ने कानून में स्नातक की डिग्री हासिल की है और राजनीति में आने से पहले उन्होंने एक वकील के रूप में काम किया। उन्होंने मानवाधिकार, अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्रों में काम किया। वह 9वीं, 11वीं और 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के प्रवक्ता और महासचिव भी रहे हैं। इसके अलावा, वे 1989 से 1990 तक युवा मामले और खेल मंत्रालय में उप मंत्री और 1990 से 1991 तक केंद्रीय राज्य मंत्री भी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें