फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress President Election: अशोक गहलोत का बड़ा एलान, कांग्रेस अध्यक्ष पद का लडूंगा चुनाव

Fri, 23 Sep 2022 10:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केरल में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा, मैंने राहुल गांधी से कई बार बात करने की कोशिश की कि उन्हें अध्यक्ष बनना चाहिए। लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मी के बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि मैं इस चुनाव के लिए नामांकन करूंगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति इस बार कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनेगा। 

विज्ञापन

केरल में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा, मैंने राहुल गांधी से कई बार बात करने की कोशिश की कि उन्हें अध्यक्ष बनना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी यही प्रस्ताव पास किया है, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया और कहा है कि इस बार  गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा। 

 

गहलोत ने कहा, यह तय है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ूंगा। मैं जल्द ही नामांकन दाखिल करने के लिए तारीख तय करूंगा। उन्होंने कहा, देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विपक्ष को मजबूत करने की जरूरत है। 

विज्ञापन




मनीष तिवारी और शशि थरूर भी उतर सकते हैं मैदान
कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी के चुनाव की तैयारी जोरशोर से चल रही है। ऐसे में अशोक गहलोत के एलान के बीच खबर है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और शशि थरूर भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते हैं। दरअसल, कांग्रेस की ताजा आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों में 17 अक्तूबर को चुनाव होने हैं और मतगणना के तुरंत बाद 19 अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें