फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: कांग्रेस ने गोवा में यूरी एलेमाओ को विधायक दल का नेता किया नियुक्त

Tue, 20 Sep 2022 09:27 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

कांग्रेस ने मंगलवार को यूरी एलेमाओ को विधायक दल का नया नेता नियुक्त कर दिया है। 
विज्ञापन
congress logo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को यूरी एलेमाओ को विधायक दल का नया नेता नियुक्त कर दिया है। बता दें कि, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत सहित कांग्रेस के आठ विधायक गत बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे विपक्षी दल को एक बड़ा झटका लगा और उसके पास अब 40 सदस्यीय विधानसभा में सिर्फ तीन विधायक ही बचे हैं।
विज्ञापन


37 वर्षीय एलेमाओ कंकोलिम सीट से विधायक हैं। इनसे पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी माइकल लोबो के पास थी। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें पदमुक्त कर दिया गया था। 
ये हुए थे भाजपा में शामिल
इसी माह विधायक दिगंबर कामत, दलीला लोबो, केदार नाइक, माइकल लोबो,  रूडोल्फ फर्नांडीस,  राजेश फलदेसाई, संकल्प अमोनकर और एलेक्सो सिकेरा विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित कर भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें