कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी
- फोटो : PTI
यह पहला मौका था जबकि करीब आधा दर्जन विदेशी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि कांग्रेस के महाधिवेशन को देखने पहुंचे थे। नेपाल के दो राजनीतिक दलों, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, घाना और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने प्रतिनिधियों को नेताओं के बधाई संदेश के साथ भेजा है।
राहुल ने ट्विटर हैंडल बदला
राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल के नाम में बदलाव किया है। पहले ये ‘ऑफिस ऑफ आरजी’ के नाम से था। अब सीधे राहुल गांधी के ही नाम से हो गया है। शायद राहुल सोशल मीडिया पर भी पूरी स्पष्टता से लोगों से जुड़ेंगे और विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। नए ट्विटर हैंडल से पहले ट्वीट में राहुल के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। राहुल ने किसानों के मुद्दे पर उन्हें फिर घेरा।
राहुल ने ट्वीट किया, ‘मोदीजी आज के कृषि उन्नति मेले के अपने भाषण में सरकारी पीआर यानी प्रचार की चकाचौंध को भूलकर केवल देश के किसानों को ये बताइए कि आप समर्थन मूल्य कब बढ़ाएंगे। जिससे किसानों का लाभ 50 प्रतिशत बढ़े और हजारों किसानों को आत्महत्या न करनी पड़े। ये वादा आपने 2014 में किया था। आपको याद है न।’