फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश के साथ गठबंधन नहीं होने पर कांग्रेस का प्लान बी तैयार

Fri, 13 Jan 2017 09:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइलः कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए प्लान बी भी तैयार कर लिया है। अखिलेश के साथ गठबंधन न होने की स्थिति में कांग्रेस सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए सभी विधानसभाओं के संभावित लड़ाकों के नाम फाइनल हो रहे हैं। बावजूद पार्टी का फोकस राज्य की उन सौ सीटों पर ही होगा, जहां बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। लिहाजा प्लान ए में गठबंधन की स्थिति में उन्हीं सौ सीटों पर ही पार्टी उम्मीदवार उतारना चाहती है। 
विज्ञापन


पार्टी ने यूपी में तैनात अपने आठों सचिवों से उनसे संबंधित विधानसभाओं के संभावित उम्मीदवारों की सूची मांगी है। इन दिनों सभी सचिव इसी तैयारी में जुटे हैं। कहीं एक तो कहीं दो दावेदारों की सूची तैयार की जा रही है। 

कांग्रेस हर हाल में चाहती है कि चुनाव में उनकी भूमिका केंद्रित रहे इसीलिए पार्टी गठबंधन के विकल्प को ही बेहतर मान रही है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने राज्य की करीब 110 सीटों पर दावेदारी की जानकारी अखिलेश खेमे को दे दी है। जहां से पार्टी अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है। हालांकि पार्टी फाइनल बातचीत की स्थिति में कुछ सीटें कम भी कर सकती है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने उन सीटों पर दावा पेश नहीं किया है, जहां सपा के विधायक हैं। कांग्रेस ने अपने 20 विधायकों की सीटों के साथ ऐसी सीट मांगी हैं जहां दूसरे नंबर पर रही है। इसमें कुछ ऐसी भी सीटें हैं जहां सपा दूसरे स्थान पर रही है। लिहाजा ये फैसला तभी अंतिम रूप लेगा जब गठबंधन की घोषणा के साथ सीटों पर तालमेल होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें