फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: मल्लिकार्जुन खरगे बोले- तीन राज्यों में पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक, 2024 की करेंगे पूरी तैयारी

Sun, 03 Dec 2023 05:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Congress: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वह तेलंगाना के लोगों से मिले जनादेश के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं और उन सभी लोगों को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हमें वोट दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए चल रही मतगणना के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कांग्रेस इन अस्थायी झटकों से उबरकर लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर पूरी तरह से तैयारी करेगी।

विज्ञापन

उन्होंने तेलंगाना की जनता का आभार जताया, जहां उनकी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को सत्ता से बाहर करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इन सभी चार राज्यों में जोरदार प्रचार किया था। उन्होंने लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में खरगे ने कहा, मैं तेलंगाना के लोगों से मिले जनादेश के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। मैं उन सभी को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हमें वोट दिया। इन तीन राज्यों में हमारा प्रदर्शन निसंदेह निराशाजनक रहा है, लेकिन मजबूत संकल्प के साथ हम इन तीन राज्यों में खुद को पुनर्जीवित करेंगे। 

उन्होंने कहा, हम अस्थायी झटकों से उबर जाएंगे और इंडिया गठबंधन की पार्टियों के साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनावों के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार करेंगे। कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने 2024 के लोकसभा चुनावों में एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (इंडिया) का गठन किया है।
विज्ञापन

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता से बाहर होती दिख रही है। मध्य प्रदेश में मतगणना के रुझानों के अनुसार, भाजपा से सत्ता छीनने का कांग्रेस पार्टी का प्रयास विफल होता दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें