फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिशंकर के 'पाक' प्रेम पर भड़के कांग्रेस सांसद, कहा-अय्यर को पार्टी से निकालें राहुल गांधी

Tue, 13 Feb 2018 01:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस से निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर  एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। उनके द्वारा दिए गए विवादित बयानों की वजह से गुजरात चुनाव गंवा चुकी कांग्रेस पार्टी के नेता इसबार अय्यर के बयान से नाराज हैं और पार्टी से निकाल देने की मांग तक कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि कराची साहित्य महोत्सव में हिस्सा लेते हुए 76 वर्षीय अय्यर का एकबार फिर से पाकिस्तान प्यार जाग गया और उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बातचीत के जरिए सभी मुद्दों का समाधान चाहता है और वह अपनी इस नीति पर अडिग है, इसका उन्हें गर्व है लेकिन भारत सरकार इस नीति का पालन नहीं कर रही है, इसका उन्हें दुख है। 

अय्यर के इस बयान के बाद कांग्रेस से राज्यसभा सांसद वी हनुमंथ राव  ने नाराजगी भरे लहजे में कहा है कि मणिशंकर अय्यर को इस तरह के बयान देना बिलकुल बंद कर देना चाहिए। उनके विवादित बोलों की वजह से पहले ही पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है लेकिन वो चुप होने का नाम नहीं ले रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मणिशंकर अय्यर के दिए बयानों की वजह से पहले भी बीजेपी काफी फायदा उठा चुकी है और अगर उन्हें पार्टी से नहीं निकाला गया तो वह दिन दूर नहीं जब पार्टी को भारी खामियाजा उठाना पड़ेगा। 

हनुमंथ राव ने कहा कि वो जल्द ही राहुल गांधी को एक पत्र लिखने वाले हैं और उनसे गुजारिश करेंगे कि अगर वो चुप नहीं होते हैं तो उन्हें पार्टी से ही निकाल दिया जाए। 
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें