फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को 2019-20 में 139 करोड़ रुपये चंदा मिला, कपिल सिब्बल ने दिए इतने करोड़

Fri, 05 Feb 2021 02:07 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

कांग्रेस को 2019-20 में 139 करोड़ रुपये से ज्यादा चंदा मिला। पार्टी के सदस्यों में सबसे ज्यादा चंदा कपिल सिब्बल ने दिया। उन्होंने पार्टी कोष में तीन करोड़ रुपये का योगदान दिया।

विज्ञापन


वर्ष 2019 -20 में कांग्रेस को मिले योगदान राशि की रिपोर्ट को निर्वाचन आयोग ने सार्वजनिक किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईटीसी और इससे जुड़ी कंपनियों ने 19 करोड़ रुपये का चंदा दिया, जबकि प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने 31 करोड़ रुपये का चंदा दिया।

कानून के तहत राजनीतिक पार्टियों के लिए जरूरी है कि वह 20,000 रुपये से अधिक चंदा देने वाले व्यक्तियों, कंपनियों इलेक्टोरल ट्रस्ट और संगठनों के बारे में जानकारी दे।
विज्ञापन


एक अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1,08,000 रुपये, जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 54,000 और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 50,000 रुपये चंदा दिया।
विज्ञापन


अपनी योगदान राशि रिपोर्ट में बहुजन समाज पार्टी ने कहा है कि उसे 20,000 रुपये से ज्यादा का चंदा नहीं मिला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें