फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी पर चाय वाले के 2 लाख रुपए बकाया

Wed, 21 Dec 2016 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चायवाला
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी मुंबई के एक चायवाले की उधारी नहीं चुका पा रही है? ये खबर चौंकाने वाली जरूर है लेकिन सच है। अंग्रेजी अखबार 'मुंबई मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी पर एक चाय वाले के करीब 2 लाख रुपए बकाया हैं और अब स्थिति यह हो गई है कि चाय वाले ने पार्टी को और उधार देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई रीजनल कांग्रेस कमिटी के आजाद मैदान स्थित मुख्यालय के पीछे इंदर जोशी नाम का एक शख्स  चाय की दुकान चलाता है। कांग्रेस कार्यालय आने वाले नेताओं के बीच  इंदर की चाय को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन चाय की चुस्कियों का सिलसिला चलता रहा और भुगतान को लेकर लापरवाही होती  रही। इंदर का दावा है कि पार्टी के पास उसकी चाय के 2 लाख रुपये बकाया हैं। इंदर का कहना है, 'मेरा परिवार दशकों से चाय की दुकान चला रहा है। कांग्रेस पार्टी ने हमें लंबे समय से चाय के पैसे नहीं दिए। इसके चलते अब हमने उन्हें उधार देना बंद कर दिया है।  हालांकि वे देर-सबेर पैसे दे देंगे।'
विज्ञापन

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बोले-जल्द देंगे 2 लाख बकाया

d - फोटो : getty images
मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने भी इस बात को स्वीकार किया कि उनकी पार्टी के पास चायवाले के बकाया पैसे हैं। निरुपम कहते हैं, 'बकाया पैसे का मामला कुछ हफ्ते पहले मेरे संज्ञान में लाया गया था। पार्टी के एक अधिकारी की लापरवाही की वजह से ये पैसे बकाया हो गए। हमें उस चायवाले को 4 लाख रुपये देने थे, हमने उसे आधे पैसे यानी 2 लाख रुपये दे दिए हैं। वह बहुत अच्छी चाय बनाता है और उसे पैसे मिलने ही चाहिए। करीब 4 महीने तक उसे पैसे नहीं दिए गए थे लेकिन हम बहुत जल्द पूरे पैसे उसे दे देंगे।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें