केंद्रीय कैबिनेट का बहुप्रतीक्षित तीसरा विस्तार राष्ट्रपति भवन में रविवार को हो चुका है। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित इस विस्तार में नौ नए चेहरों को जगह दी गई, जबकि 4 केंद्रीय मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है।
वहीं कांग्रेस ने केंद्रीय कैबिनेट में हुए फेरबदल पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार की छवि पहले ही खराब हो चुकी है। अब वह क्या बदलाव करते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, वह अपनी छवि दोबारा नहीं बना सकते हैं।
Govt's image already tarnished. Whatever changes they make, it's tough to rebuild the image: Ghulam Nabi Azad, Congress #cabinetreshuffle pic.twitter.com/Auazm39y7l— ANI (@ANI) September 3, 2017
पढ़ें: केंद्रीय कैबिनेट में 9 नए चेहरे शामिल, 4 मंत्रियों का हुआ प्रमोशन, पीएम मोदी ने दी बधाई
कैबिनेट फेरबदल पर आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि देखिए नीतीश को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया भी नहीं गया। शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद लालू ने कहा कि भाजपा ने नीतीश को ठेंगा दिखाया है। नीतीश मंत्रिमंडल में अपने मंत्रियों की जगह चाह रहे थे लेकिन उनको बुलाया भी नहीं गया।
बता दें कि सबसे पहले धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी ने ली शपथ। इसके बाद राज्य मंत्री बने चेहरों ने शपथ ली। सभी मंत्रियों को पीएम मोदी ने ट्विटर के जरिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा कि जिन मंत्रियों ने आज शपथ ली उन्हें बधाई, उनका अनुभव और ज्ञान मंत्रियों की परिषद के लिए बहुत मूल्य बढ़ाएंगे।