कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सिर्फ छवि गढ़ने का काम कर रही है। कहा, मोदी सरकार द्वारा मीडिया को कुचलना कोई नई बात नहीं है।
सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के मसौदे में नए संसोधन की कांग्रेस पार्टी ने आलोचना की है। पार्टी ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला करार दिया है और संसोधन को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
नए संसोधन के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को ऐसे समाचार और लेखों को हटाने के लिए कहा गया है, जिन्हें पत्र सूचना कार्यालय(PIB) द्वारा फर्जी माना गया है। दरअसल, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 में एक संशोधन पेश किया था, जिसे उसने पहले चर्चा के लिए जारी किया था।
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सिर्फ छवि गढ़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा, इंटरनेट का गला घोंटना और पीआईबी के माध्यम से सोशल मीडिया पर ऑनलाइन सामग्री को सेंसर करना मोदी सरकार की फैक्ट चेकिंग की परिभाषा है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार खुद को ऑनलाइन सामग्री विनियमन का न्यायाधीश मान बैठी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा मीडिया को कुचलना कोई नई बात नहीं है।