फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने आप के साथ गठबंधन पर नहीं खोले पत्ते, दिल्ली को लेकर शीर्ष नेताओं ने बनाई रणनीति

Thu, 17 Aug 2023 05:36 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की तैयारी को लेकर बैठक की। बैठक में आम आदमी पार्टी के साथ संभावित गठजोड़ के अलावा दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई। हालांकि, आप के साथ गठबंधन करने पर किसी भी नेता ने खुलासा नहीं किया।
 
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने दिल्ली में बूथ स्तर तक संगठन मजूबत करने के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया है। पार्टी उदयपुर नवसंकल्प शिविर के प्रस्ताव के अनुसार संगठन का विस्तार कर जनता से संवाद करेगी। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की तैयारी को लेकर बैठक की। बैठक में आम आदमी पार्टी के साथ संभावित गठजोड़ के अलावा दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई। हालांकि, आप के साथ गठबंधन करने पर किसी भी नेता ने खुलासा नहीं किया।

विज्ञापन


बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, लोकसभा को ध्यान में रखकर दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। दिल्ली कांग्रेस में जान फूंकना हमारी प्राथमिकता है और इसमें सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी जरूरी है। हमने दिल्ली को समृद्ध और सुखी बनाया है, दिल्ली के लोगों के लिए हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। बैठक में राहुल गांधी और खरगे ने प्रदेश के सभी नेताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। दिल्ली में अभी सभी सातों लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में हैं।

विधेयक पर आप का साथ सैद्धांतिक, समर्थन नहीं कह सकते : राहुल
बैठक में राहुल ने पिछले दिनों दिल्ली में पंचर वाले से लेकर आजादपुर मंडी तक के संस्मरण साझा किए। गांधी ने कहा दिल्ली सेवा विधेयक पर आप का साथ सैद्धांतिक था, उसे किसी प्रकार के समर्थन के रूप में नहीं देखा जा सकता है। इससे जाहिर है कि कांग्रेस आप से गठबंधन को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहती।
विज्ञापन




कांग्रेस अकेली लड़ेगी तो इंडिया गठबंधन का कोई अर्थ नहीं : आप
कांग्रेस की ओर से दिल्ली में लोकसभा चुनाव में आप से गठबंधन पर पत्ते नहीं खोलने को लेकर इंडिया गठबंधन की दरार फिर दिख गई है। आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि यदि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली में अकेले लड़ने का मन बना लिया है तो इंडिया गठबंधन का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि आप का नेतृत्व मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने पर फैसला करेगा। कक्कड़ का यह बयान कांग्रेस नेता अलका लांबा के बयान के बाद सामने आया है।

आलाकमान ने सभी सीटों पर तैयारी के लिए कहा : लांबा
इससे पहले अलका लांबा ने दिल्ली को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की बैठक के बाद कहा था कि पार्टी आलाकमान ने सभी सातों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें