फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस पर हमले के बाद शशि थरूर भड़के,कहा- क्या हिंदू धर्म में भी तालिबानी हरकतें शुरू कर दी हैं

Wed, 18 Jul 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवंतपुरम
विज्ञापन
shashi-tharoor
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा था कि अगर 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीतती है तो  भारत में हिंदू पाकिस्तान जैसे हालात बन सकते हैं। थरूर के इस बयान के बाद से ही भाजपा थरूर सहित  कांग्रेस पार्टी पर चौतरफा मुंहजबानी हमला कर रही थी लेकिन मंगलवार को थरूर के तिरुवंतपुरम स्थित ऑफिस पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान वे सभी थरूर पाकिस्तान जाओ के नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन


ऑफिस में हुए हमले पर शशि थरूर ने कहा कि जब उन लोगों ने ऑफिस पर हमला किया तो नारा लगाते हुए ' मुझे कहा कि मैं पाकिस्तान जाऊं। उन्हें किसने ये अधिकार दिया कि वह यह तय करें कि मैं उनकी तरह हिंदू नहीं हूं, वह कौन लोग है जो यह कह रहे हैं कि मुझे इस देश में रुकने का अधिकार नहीं है। क्या उनलोगों ने हिंदू धर्म में भी तालिबानी हरकतें शुरू कर दी हैं। '

2019 लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक पार्टियों के बीच हलचल तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पिछले दिनों भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा था, अगर 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीतती है तो वह भारत को 'हिंदू पाकिस्तान' बनने जैसे हालात पैदा कर देगी। 
विज्ञापन


 थरूर ने बातें तिरूवनंतपुरम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही थीं। उन्होंने कहा था भाजपा एक नया संविधान लिखेगी जो भारत को पाकिस्तान जैसे राष्ट्र में बदलने का रास्ता साफ करेगा, जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन किया जाएगा, उनका कोई सम्मान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा दोबारा लोकसभा चुनाव जीतती है तो देश का लोकतांत्रिक संविधान खत्म हो जाएगा, क्योंकि उनके पास भारतीय संविधान को खत्म करने और एक नया संविधान लिखने के सारे तत्व मौजूद हैं। 

थरूर ने आगे कहा कि भाजपा द्वारा लिखा गया नया संविधान पूरी तरह से हिंदू राष्ट्र के सिद्धांतों पर आधारित होगा, जो अल्पसंख्यकों के अधिकारों को पूरी तरह से खत्म कर देगा और राष्ट्र को 'हिंदू पाकिस्तान' बना देगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना आजाद और स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों ने ऐसे राष्ट्र के लिए स्वतंत्रता की लड़ाई नहीं लड़ी थी। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें