आर्थिक परिदृश्य को लेकर राष्ट्रपति के अभिभाषण में कुछ नहीं
कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को लोगों की उम्मीदों से पूरी तरह विपरीत बताते हुए कहा कि इसमें कोविड-19 के दौरान हुए नुकसान से कैसे उबरा जाएगा, न तो इसके मानकों पर बात की गई न तरीकों पर। बोरा ने कहा, 'कोरोना महामारी के दौरान 84 करोड़ लोगों की आय में बड़ी गिरावट आई है लेकिन राष्ट्रपति के अभिभाषण में इसका कोई उल्लेख नहीं किया गया।'
यूपीए सरकार ने 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला था
इसके साथ ही यूपीए सरकार की सराहना करने हुए रिपुन बोरा ने बताया कि किस तरह इस सरकार के नेतृत्व में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाया गया था और अब पांच करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए हैं। कांग्रेस सांसद ने महंगाई को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अभिभाषण में महंगाई को काबू में लाने पर भी कोई बात नहीं की गई।
अफ्स्पा के मुद्दे पर बोले, हमारी सेना अपने लोगों को ही मार रही
बोरा ने विवादित अफ्स्पा (सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम) का मुद्दा भी उठाया और पिछले साल चार दिसंबर को नगालैंड के मोन जिले में हुई घटना का उल्लेख किया जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों की गोलीबारी में 17 लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा, आम तौर पर सेना का इस्तेमाल विदेशी आक्रामकता के खिलाफ होता है लेकिन हमारी सेना हमारे ही लोगों को मार रही है।