फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए अभिनेता सुशांत सिंह; खरगे बोले- मोदी PM बने, क्योंकि...

Thu, 10 Nov 2022 10:29 PM IST
कुमार सम्भव जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नांदेड़

सार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज (10 नवंबर) 69वां दिन है। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में नांदेड़ के काप्शी चौक से भारत जोड़ो यात्रा से आगे बढ़ाई।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज (10 नवंबर) 69वां दिन है। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में नांदेड़ के काप्शी चौक से भारत जोड़ो यात्रा से आगे बढ़ाई। कांग्रेस नेता के साथ अपार जनसमूह नजर आया। वहीं, लोग देश की एकता को लेकर नारेबाजी करते दिखे। 

विज्ञापन

 


अभिनेता सुशांत सिंह भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। उन्होंने एक जनसभा में नेताओं के साथ मंच भी साझा किया। अभिनेता ने कहा कि मैं इस यात्रा में शामिल होना चाहता था, लेकिन मैं इससे पहले किसी भी राजनीतिक दल की बैठक में शामिल नहीं हुआ था। मैंने सोचा कि यह कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है, क्या मुझे इसमें शामिल होना चाहिए या नहीं।  तब मुझे एहसास हुआ कि यह भारत की यात्रा है, जो देश को एकजुट होने की बात करती है।

वहीं, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, क्योंकि कांग्रेस ने संविधान को बचाया है। वह महाराष्ट्र के नांदेड़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित कर रहे थे। खरगे ने कहा कि भाजपा नेता अक्सर पूछते हैं कि कांग्रेस ने देश के लिए क्या किया। कांग्रेस (सरकारों) द्वारा स्थापित सार्वजनिक उपक्रम (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) अब बेचे जा रहे हैं। हमने संविधान को बचाया, इसलिए आप (मोदी) प्रधानमंत्री बने।
विज्ञापन


रैली में बोलते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि भाजपा एक घटना है और कांग्रेस एक आंदोलन है। पटोले ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी मां से मिलते समय भी फोटो खिंचवाते नजर आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश को केवल भय, भूख और भ्रष्टाचार दिया है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा कि बेरोजगारी एक गंभीर मुद्दा है और एक लाख लोग एक हजार रिक्तियों के लिए साक्षात्कार के लिए आते हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि आज स्नातक और स्नातकोत्तर चपरासी पद के लिए आवेदन कर रहे हैं। किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि राजनीति में जहां वैचारिक मतभेद हैं, वहीं अब व्यक्तिगत दुश्मनी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें