लोकसभा अध्यक्ष को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि 13 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसदीय परंपराओं को दरकिनार कर बिना पूर्व सूचना के उनके नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमान सूचक वक्तव्य दिया।
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने 13 फरवरी को संसद पटल पर राजनाथ सिंह के भाषण में उनके नेता और पार्टी सांसद राहुल गांधी केखिलाफ की गई टिप्पणी को असंसदीय और अपमानजनक बताया।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि 13 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसदीय परंपराओं को दरकिनार कर बिना पूर्व सूचना के उनके नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमान सूचक वक्तव्य दिया। अन्य सदस्यों ने भी उनके बयान को दोहराया, जबकि सिंह ने न तो सदन में दिए व्यक्तव्य का कोई आधार बताया और न ही कोई दस्तावेज उपलब्ध कराया जो उनके बयान का समर्थन करता हो।
टैगोर ने नोटिस में कहा कि संसद में राहुल गांधी को उनका पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया गया है। आरोपों पर वह अब तक अपनी सफाई नहीं दे पाए हैं। किसी संसद सदस्य का इस तरह अपमान संसदीय परंपराओं के अनुकूल नहीं है। टैगोर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इस मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया है।