फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद का लोकसभा में दावा- बिहार में चूहा खाकर गुजारा कर रहे है बाढ़ पीड़ित

Wed, 17 Jul 2019 08:11 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
बिहार और असम में आई भीषण बाढ़ पर बुधवार को लोकसभा में सरकार और विपक्ष में जमकर तकरार हुआ। इसी दौरान किशनगंज के कांग्रेस सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने दावा किया कि राहत और बचाव कार्य के अभाव में बाढ़ पीड़ित चूहा खा कर गुजारा कर रहे हैं। भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने सांसद के दावे को गुमराह करने वाला बताया और कहा कि राज्य और केंद्र सरकार बाढ़ से निपटने के लिए बेहतर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सांसद जावेद ने कहा कि कटिहार, किशनगंज सहित कई अन्य जिलों में बाढ़ के भीषण प्रकोप के बावजूद राहत और बचाव कार्य नहीं चलाए जा रहे। दो दर्जन लोगों की मौत हो गई है। लोगों के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है। कई जगहों पर मजबूरी में बाढ़ पीड़ित चूहा खा कर गुजारा कर रहे हैं। दूसरे कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने असम में बाढ़ का मामला उठाते हुए कहा कि राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में बदतर स्थिति है। सरकार को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए।

इसी दौरान भाजपा सांसद और पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार युद्ध स्तर पर पीड़ितों की मदद कर रही है। राहत कार्य में रत्ती भर भी ढिलाई नहीं बरती जा रही है। बचाव के लिए एनडीआरएफ की कई टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में काम कर रही हैं। उन्होंने कांग्रेस सांसद पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में राहत और बचाव कार्य में कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें