फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा पर हमला: अधीर रंजन भी सख्त, बंगाल में राष्ट्रपति शासन को लेकर कही ये बात

Fri, 11 Dec 2020 03:22 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/कोलकाता।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी नाराजगी जताई है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल में कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत पर चिंता जाहिर करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की वकालत की है। इसके साथ ही आशंका जताते हुए यह भी कहा है कि बंगाल में शुरू हुई हिंसा देश के अन्य हिस्सों में भी फैल सकती है।

विज्ञापन

 
कांग्रेस नेता रंजन ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष पर हुए हमले से ये साफ हो गया है कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। हम इसकी निंदा करते हैं। परंतु ये यहीं नहीं रुकने वाला है, हिंसा की आंच उत्तर प्रदेश से लेकर देश के अन्य हिस्सों में भी फैल रही है। उन्होंने कहा कि मेरे विचार से केंद्र सरकार को बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें